फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप , जान से मारने की कोशिश

Mon, 22 Jul 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बुलाकर किशोरी के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी पटटी इलाके के रहने वाले एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। किशोरी के अनुसार 19 जुलाई को आरोपी युवक उसे बुलाकर अपने गांव ले गया। वहां चार साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के मुंह खोलने के भय से युवक के दोस्तों ने बांके से उसकी हत्या की कोशिश भी की, लेकिन बातचीत करने वाले युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। उनके चंगुल से बचकर निकली किशोरी घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। सोमवार की शाम पीड़िता परिजनों के साथ पट्टी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। वहीं, पटटी कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। तीन दिन बाद घटना की जानकारी दी जा रही है। जो युवक उसको बुलाकर ले गया था। उसकी किशोरी से पहले से जान पहचान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें