फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की एक महिला नेता पर हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज निवासी अर्चना देवी ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि कुंडा इलाके की रहने वाली एक महिला भाजपा नेता ने हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये में सौदा किया। सात अप्रैल 2022 को तीन लाख रुपये दिल्ली में लिया। इसके बाद 26 जुलाई 2022 को पांच लाख रुपये डाक बंगला कुंडा में दिया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। इस पर वह पैसे वापस मांगने लगी तो महिला भाजपा नेता व उसके पति ने नियुक्ति पत्र दे दिया। हाईकोर्ट जाने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। यही नहीं पीडिता का यह भी आरोप है कि महिला नेता ने जमीन का पट्टा कराने के नाम पर ससुर इंद्रपाल से भी 20 हजार रुपये लिया है। जिससे ससुराल में आए दिन उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें