फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष बाद भी हाईटेक नहीं हुआ गांव

Sat, 23 Apr 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दूर संचार विभाग ने जनपद के समस्त प्राथमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत भवन में ओएफसी लाइन बिछाकर हाईटेक व्यवस्था का दावा किया था। पहले चरण में यह व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। चार ब्लॉकों का चयन कर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का दावा भी हकीकत में तब्दील नहीं हो सका। दूर संचार व्यवस्था से जूझ रहे जनपद के लोगों की सहूलियत के लिए विभाग ने दो वर्ष पहले से ग्रामीण क्षेत्रों में ओएफसी लाइन बिछाने का दावा किया था।  इस लाइन के माध्यम से जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत भवन के पास एक छोटा टॉवर लगाकर  इंटर नेटवर्क के साथ वाईफाई की सुविधा देने की बात कही गई थी। दो वर्ष बीतने के बाद भी आज तक बीएसएनएल के नेटवर्क समस्या से उपभोक्ता परेशान है। पूर्व टीडीएम ने पहले चरण में यह सुविधा बाबागंज, लालगंज बेलखरनाथ व पट्टी को देने का दावा किया था। मगर, उनके जाने के बाद यह वादा बेल्हावासियों को हवा हवाई साबित होने लगा। आज तक एक भी ब्लॉक के लोगों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल सका। मामले में टीडीएम का कहना है कि कार्य प्रगति पर है। जल्द ही विभाग के इस सेवा का लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें