थानाक्षेत्र के बारों भटपुरवा में मारपीट में घायल वृद्धा की मौत से आक्रोशित परिजन मांग पूरी होने की जिद पर अड़े रहे। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आने पर अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हुए।
बारों भटपुरवा के रहने वाले शिवकरन एवं अत्तानगर निवासी शिवबाबू के बीच गत दिनों मारपीट हो गई थी। जिसमे घायल बुजुर्ग महिला रामपति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार की देर शाम शव घर पहुंचा था।
बृहस्पतिवार की सुबह परिजन अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने, गिरफ्तारी व विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने की जिद पर अड़े रहे। हस्पतिवार को श्रीदेवी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी शिवबाबू सरोज व सुग्गी सरोज को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
विवादित जमीन पर खंभा लगाकर बिजली पहुंचाने का भरोसा राजस्व विभाग के अफसरों ने दिया। तब परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।