फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ईओ के निलंबन के बाद कर्मचारियों पर भी गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ राम अचल कुरील के निलंबन के दूसरे दिन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी अपने काउंटर पर पहुंचे, लेकिन हर कोई कार्रवाई की ही चर्चा करता रहा।
विज्ञापन

शहर के दहिलामऊ वेटलैंड क्षेत्र में कूड़ा जलने और एसटीपी संचालन में खामियां मिलने पर नगर निकाय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल ने ईओ राम अचल कुरील से जवाब मांगा था। स्पष्टीकरण मिलने के एक माह ईओ को निलंबित कर दिया गया। जिससे हर कोई हैरत में पड़ गया। खास बात यह रही कि निलंबित ईओ राम अचल कुरील ने शासन स्तर पर पैरवी कर सगरा, दहिलामऊ में जलनिकासी के साथ ही विस्तारित व शहर के कई वार्डों में सरकारी जमीनें खाली कराई थीं। शासन की कार्रवाई से हर कोई हैरत में है। हालांकि इस बात की चर्चा तेज हो गई कि जल्द ही निर्माण से जुड़े कर्मचारियों पर भी शासन की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें