फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी के बाद नेग लेने को पहुंचे किन्नरों के दो गुटों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में 9 का सिर फूटा

Thu, 13 Jul 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के आलापुर मोहल्ले में शादी के तीन दिन बाद बुधवार को नेग लेने पहुंचे किन्नरों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों में क्षेत्र विवाद की वजह से हुई कहासुनी के दौरान मारपीट हुई। मारपीट में दोनों गुटों के नौ सदस्यों के सिर फूट गए। सभी घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

आरापुर मोहल्ले में रत्नाकर के बेटे अनुज कुमार की तीन दिन पहले शादी हुई थी। एक दिन पहले मानिकपुर की किन्नर अनारकली ने शादी का नेग लिया। फिर पनिगों गांव का किन्नर रेखा भी नेग के लिए बुधवार को पहुंची तो विवाद हो गया। इस दौरान किन्नरों के दोनों गुटों में बहस हुई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी- डंडे निकल आए और मारपीट होने लगी।
मारपीट में पनिगों गांव निवासी किन्नर रेखा, किन्नर घनश्याम ,किन्नर अनारकली ,मानिकपुर से आए किन्नरों के वाहन चालक पप्पू समेत अन्य लोगों को चोटें आईं। मारपीट के दौरान बीचबचाव करने में रत्नाकर के बड़ा बेटा अमित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें