फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जनता के बाद अब चार अगस्त तक काशी विश्वनाथ निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-बरेली मार्ग पर रोजा जंक्शन के पास ट्रैक की मरम्मत की वजह से रेल प्रशासन ने जनता एक्सप्रेस के बाद अब काशी विश्वनाथ और बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस को पांच अगस्त तक निरस्त कर दिया। ट्रेनें निरस्त होने से प्रतापगढ़ से हरिद्वार, लखनऊ, बरेली और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोजा जंक्शन पर मेगा ब्लाॅक के कारण मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर वाराणसी से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस अप और डाउन को रेल प्रशासन ने पांच अगस्त तक के लिए पहले निरस्त किया था। मंगलवार से वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अप और डाउन के साथ बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस, गरीब रथ अप और डाउन को पांच अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया है।
दिल्ली के लिए नियमित चलने वाली इकलौती ट्रेन पद्मावत एक्सप्रेस बची है। कुंडा हरनामगंज होकर संचालित होने वाली प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस के निरस्त होने से ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, बरेली जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का विकल्प तलाशना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि पांच अगस्त तक मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके बाद ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें