फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तहसील में मनमानी पर भड़के अधिवक्ता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली समेत पत्रावलियों के निस्तारण में देरी को लेकर अधिवक्ताओं आक्रोशित हो गए। संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री शिवरंजन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ता एसडीएम के चेंबर में पहुंच गए और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। माहौल गर्म होने की स्थिति को देखते हुए एसडीएम वाचस्पति सिंह ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तहसील में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अधिकारियों और कर्मचारियों के मनमाने रवैये के कारण अधिवक्ताओं को कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न मामलों से जुड़ी पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं होने से भी नाराजगी बढ़ रही है। अधिवक्ताओं ने समस्याओं के शीघ्र समाधान और कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की। इस दौरान अजय शुक्ल गुड्डू, संदीप सिंह, दीपेंद्र तिवारी, धीरेंद्र मिश्र, राजकुमार पांडेय, विनोद मिश्र, केके शुक्ल, अनिल यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें