फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पिटाई से घायल अधिवक्ता की मौत, लालगंज तहसील में साथियों ने किया हंगामा, फोर्स तैनात

Tue, 04 Nov 2025 01:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लालगंज तहसील के अधिवक्ता की पिटाई से मौत के बाद मंगलवार को अधिवक्ता जमकर हंगामा कर रहे हैं। समझाने बुझाने पहुंचे एसडीएम सीओ समेत पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
लालगंज तहसील पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज तहसील के अधिवक्ता की पिटाई से मौत के बाद मंगलवार को अधिवक्ता जमकर हंगामा कर रहे हैं। समझाने बुझाने पहुंचे एसडीएम सीओ समेत पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर वापस भेज दिया गया। वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए कई थाने की पुलिस व पीएससी को लालगंज भेजा जा रहा है। कुछ देर में मृतक का शव तहसील के सामने से होकर गुजरेगा। इसको देखते हुए हंगामा व नारेबाजी के साथ जाम की स्थिति बन गई। मृतक अधिवक्ता के घर से लेकर तहसील तक स्थिति तनावपूर्ण है। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। मृतक अधिवक्ता के परिवारजनों को 50 लाख रुपया, दो शस्त्र लाइसेंस, एक सरकारी नौकरी और गिरफ्तारी की मांग पर साथी अधिवक्ता अड़े हैं। साथ ही मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें