फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अस्थायी गोशाला निर्माण में लापरवाही पर 12 बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 09 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बारह विकास खंडों में अस्थाई गोशाला का निर्माण नहीं होने पर डीएम संजीव रंजन ने नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने सीवीओ से बेेसहारा पशुओं को अविलंब पकड़वाकर गो संरक्षण केंद्रों में भिजवाने को कहा है।
विज्ञापन



सोमवार को विकास भवन में विकास कार्यो की समीक्षा में संड़वा चंडिका, मंगरौरा, आसपुर देवसरा, पट्टी, गौरा, मानधाता, बिहार, बाबागंज, कुंडा, कालाकांकर, रामपुरसंग्रामगढ़ में धनराशि आंवटित करने के बाद भी अस्थायी गोशालाओं का निर्माण न होने पर खंड विकास अधिकारियों की क्लास लगाई और प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा।
बेसहारा पशुओं को पकड़वाने में फेल नजर आने पर उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.बिरजू यादव पर नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ नवनीत सेहारा, डीडीओ राकेश प्रसाद और डीएसटीओ आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें