फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राम भक्तों की राह के कांटे दूर करेगा प्रशासन, हटाएगा अतिक्रमण

Fri, 05 Jan 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन राम भक्तों की राह के कांटे दूर करेगा। अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जिले की सीमा से गुजरने वाले भक्तों को रास्ता खाली मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस रास्ते पर करीब 48 किलोमीटर के क्षेत्रफल में पड़ने वाले बाजारों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक और नगर निकाय कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वालों से 14 जनवरी तक खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।
जिला प्रशासन की ओर से प्रयागराज की सीमा देल्हूपुर से लेकर अमेठी की सीमा कोहड़ौर नगर पंचायत के छीड़ा तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद जारी है। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर जिले की सीमा में नगर पालिका बेल्हा, नगर पंचायत कोहड़ौर, भुपियामऊ, विश्वनाथगंज बाजार हैं। यहां अतिक्रमण के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भक्तों का रेला इन्हीं इलाकों से गुजरेगा। इन बाजारों के साथ ही हाईवे पर अतिक्रमण वाले स्थानों का रूटचार्ट तैयार किया गया है। नगर पालिका परिषद बेल्हा व नगर पंचायत कोहड़ौर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी में है।
वहीं विश्वनाथगंज, देल्हूपुर, भुपियामऊ, मकूनपुर समेत अन्य स्थानों को ब्लॉक प्रशासन अतिक्रमण मुक्त कराएगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर 14 जनवरी तक व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि अयोध्या जाने वाले रास्तों पर विशेष निगाह रहेगी। हादसों को रोकने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं।


सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि जिले की सीमा से गुजरने वाले भक्तों के लिए 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। पुलिसकर्मियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। अन्य जिलों से भी फोर्स मांगी गई है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरे से भी भक्तों व आम लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें