मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंडीपुर निवासी मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा के घर से करोड़ों रुपये के साथ गांजा और स्मैक बरामद करने वाली पुलिस टीम को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज संजीव कुमार ने एक लाख रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है। वहीं, एसपी दीपक भूकर ने पुलिस टीम के कार्रवाई की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई की अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशंसा की है। संवाद