कोहड़ौर(प्रतापगढ़)। पुलिस अफसर का बेटा बनकर जम्मू के आईपीएस अफसर समेत कई लोगों से लाखों की ठगी के मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कोहड़ौर के अतरसंड गांव निवासी एक आरोपी रवि को गिरफ्तार किया है।
अतरसंड गांव के रहने वाले आरोपी रवि ने कुछ दिनों पहले जम्मू में तैनात एक आईपीएस अधिकारी से साइबर ठगी कर लाखों रुपये हड़प लिए थे। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी कई लोगों को चूना लगा चुका है।
बृहस्पतिवार की रात दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के इनपुट पर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। आरोपी पहले भी बम के साथ पकड़े जाने के मामले में जेल गया था।