प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र से कुंडा में बहन के घर आई युवती संग दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना 15 सितंबर की है। बहन का देवर संजीव कुमार उर्फ डब्बू सरोज उसे मनगढ़ मंदिर घुमाने ले गया था। आरोप है कि वहां से लौटते समय रात करीब दस बजे बहन के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने नौ अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी संजीव उर्फ डब्बू को ताजपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।