थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने धर्म परिवर्तन की आड़ में बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के दो लोग प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का गिरोह चला रहे हैं। आरोपियों ने आठ महीने पहले 19 वर्षीय बेटी को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। इसके बाद रिश्तेदारों के साथ जाकर बेटी को समझाकर वापस लेकर आई। आरोप है कि दो दिन पहले बेटी को उक्त लोग अपने साथ भगा ले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जेठवारा के कार्यवाहक थाना प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।