फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Mon, 30 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
संत निरंकारी सत्संग से घर लौटने के दौरान लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से करीब आधा घंटा तक हाईवे जाम हो गया। लालगंज के संगम चौराहा के समीप रविवार को संत निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने बड़ी संख्या में अनुयायी आए हुए थे। सत्संग खत्म होने केे बाद बाइक से अंतू थाना क्षेत्र के रसूली गुलरहा निवासी विनोद कोरी (40) अपने साले लालगंज के ढिंगवस कल्यानपुर निवासी प्रदीप कुमार (32) के साथ ससुराल जा रहा था। साथ में बाइक  पर प्रदीप की चाची यशोमती पुत्री रामकिशोर भी थी। तीनाें वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर अस्पताल के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में प्रदीप व यशोमती दूर जा गिरे। जबकि विनोद ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। घायल प्रदीप व यशोमती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हाईवे पर आधे घंटे जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें