फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के ननमई गांव के समीप हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों में एक की मौत हो गई। जबकि छोटे भाई की स्थिति गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जवान बेटे की मौत की खबर पाकर घर वाले रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के मनमऊ निवासी मो. सलीम (40) कानपुर हाईवे पर कोखराज में सड़क किनारे इलेक्ट्रानिक की दुकान का संचालन करता था। शुक्रवार दोपहर सलीम अपने भाई मो कलीम के साथ बाइक से सैनी आया था। दोपहर करीब तीन बजे वापस लौटते वक्त ननमई मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में सलीम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा छोटा भाई कलीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए भेजने के साथ ही शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें