फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, बहनोई घायल

Mon, 01 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भटनी कुशीनगर गांव के पास सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बोलरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। लालगंज कोतवाली के अगई निवासी हरिकेश सरोज (38) अपने बहनोई छेदीलाल (58) के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने संग्रामपुर नरई गांव गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। कुशीनगर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें लालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। उसके बहनाई छेदीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें