कटरामेदनीगंज। तालाब में डूबने से मनोरोगी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बजाय परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नगर कोतवाली के कटरा इंद्रकुंवर भभूतगंज सोनू विश्वकर्मा (25) पुत्र झगरू बुधवार की भोर में शौच के लिए निकला था। सुबह होने पर परिजनों को वह नजर नहीं आया। घर से कुछ दूरी पर सोनू का चप्पल पड़ा था। जिसे देख परिजन तालाब में उसकी खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद तालाब के भीतर सोनू की लाश तालाब में मिल गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।