फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर उर्स जा रही बस पलटी, 19 लोग घायल

Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से अजमेर शरीफ उर्स में जा रही सवारियों से भरी एक बस रविवार देर रात निरंकारी मैदान के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 19 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से 15 लोगों को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। जबकि चार को जांच पड़ताल के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब साढे़ बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि निरंकारी गांव के पास बने बुराड़ी अंडरपास के नजदीक एक बस पलट गयी है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटना के समय बस में 40 लोग सवार थे। सभी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। रात में इन्हें निरंकारी मैदान में कुछ देर तक विश्राम करना था। फिर सभी अजमेर के लिए रवाना हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें