फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसे पर हादसे, कम नहीं हो रही वाहनों की रफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की जान खतरे में डाल ओवरलोड वाहन सड़कों पर भर रहे फर्राटा
विज्ञापन

- जिले में 617 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के विद्यार्थियों को पहुंचा रहे स्कूल, नोटिस का संचालकों पर नहीं असर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में आए दिन वाहनों की तेज रफ्तार लोगों के लिए काल बन रही है। हादसों के बाद भी ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लग रहा है। छात्रों की जान खतरे में डालते हुए बिना फिटनेस के 617 वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। नोटिस के बाद भी स्कूल संचालक लापरवाह बने हुए हैं।
जनपद में तेज रफ्तार ओवरलोड वाहन बिना रोकटोक फर्राटा भर रहे हैं। हर दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। 10 जुलाई को मोहनगंज विक्रमपुर के करीब गैस टैंकर की टक्कर से 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। नतीजा हर दिन हादसे हो रहे हैं। लक्ष्मणपुर में हादसे के बाद भी पुलिस के सामने ही टेंपो में भरकर स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना फिटनेस के स्कूलों से बच्चों को घर पहुंचाने वाले 617 वाहनों के संचालकों को उप संभागीय विभाग ने नोटिस जारी किया है। डीआईओएस व बीएसए से ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई की भी अपेक्षा की गई है। मगर बच्चों की जान खतरे में डालते हुए ओवरलोड और बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन जारी है। एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता का दावा है कि लगातार कार्रवाई की जा रही है। जुर्माना व चालान के बाद भी चालक तेज रफ्तार वाहनों को चलाते हैं। यातायात के नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें