फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एटीएल मैदान में एसी मिस्त्री की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली के एटीएल मैदान में मंगलवार की देर रात एसी मिस्त्री अमन की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मनमाने रवैये से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने कस्बे के रहने वाले दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पांच थानों की फोर्स तैनात है।
देहात कोतवाली के कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल मैदान में मंगलवार की देर रात रक्तरंजित अवस्था में एक अज्ञात युवक का शव मिला। कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शव को मेडिकल भेजा।
हालांकि रात में ही पुलिस ने शव की पहचान कटरामेदनीगंज के 22 वर्षीय अमन के रूप में की, लेकिन मां व पिता को पुलिस चौकी बुलाकर भोर में जानकारी दी।
इससे आक्रोशित लोगों ने कटरामेदनीगंज पुलिस चौकी घेर ली। लोगों के आक्रोश को देखते हुए देहात कोतवाली के साथ ही नगर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

इस बीच मृतक के चाचा अमानत की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही सूरज व राजू दर्जी के बेटे समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए लीलापुर, देहात कोतवाली, नगर कोतवाली, रानीगंज, देल्हूपुर पुलिस मुस्तैद रही।
नागपुर से बहन व रिश्तेदारों के आने के बाद मोहल्ले में स्थित कब्रिस्तान में शव को देर रात सुपुर्दे खाक करने की तैयारी होती रही। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी घर से फरार हैं। घटनास्थल से एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। जिसकी पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें