फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में फरार प्रधानपति गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 01:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के मुजाही बाजार में हुए बवाल के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में फरार चल रहे प्रधानपति को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में प्रधानपति से सपा नेता व ब्लाकप्रमुख पति सभापति यादव के बारे में जानकारी ली जाती रही। देवसरा थाना क्षेत्र के दलापुर निवासी शोभनाथ यादव की पत्नी उर्मिला देवी तीबीपुर से प्रधान है। सोमवार को शोभनाथ अपने ईंट भट्ठे पर बैठा हुआ था। खबर मिलने पर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और शोभनाथ को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बाद में उसे पूछताछ के लिए पुलिस लाइन लाया गया। यहां स्वॉट टीम के लोग भी उससे फरारी काट रहे सपा नेता व ब्लाक प्रमुख देवसरा माधुरी देवी के पति सभापति के ठिकानों की जानकारी करते रहे।

 

परिजनों ने नहीं दी तहरीर, युवती के शव का हुआ अंतिम संस्कार

संदिग्ध दशा में मृत युवती के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा गांव के रहने वाले जय प्रकाश चौरसिया की बेटी रिया की रविवार की सुबह मकान के ऊपर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम शव घर पहुंचा। परिजन रोते बिलखते रहे। सोमवार को परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। कंधई के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। उसकी मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। गांव के युवक से वह बातचीत करती थी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के दसियाभानपुर निवासी रंजीत (30) पुत्र भल्लू ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। सोमवार की देर शाम वह गनेशगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें