जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिले के 14 विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों की तैनाती की है। कई जिला स्तरीय अफसरों को भी बीडीओ बनाया है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए नवागत बीडीओ अभिषेक सिंह को सदर व आसपुर देवसरा की जिम्मेदारी दी गई है। श्रुति सिंह को मानधाता का बीडीओ बनाया है। वहीं, उपायुक्त श्रम रोजगार को रामपुर संग्रामगढ़ का बीडीओ और कालाकांकर ब्लॉक में मनरेगा का प्रभार मिला है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार को संडवाचंद्रिका का, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र वर्मा को लालगंज, जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा को लक्ष्मणपुर बीडीओ व गौरा में मनरेगा प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। मानधाता के बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडेय को मानधाता से बाबागंज भेजा गया है। परियोजना निदेशक दयाराम यादव को कुंडा बीडीओ बनाया है। वह बाबागंज में मनरेगा के कार्यों के प्रभारी बनाए गए हैं। आसपुर देवसरा के बीडीओ राम प्रसवाद को पट्टी, राजीव पांडेय को बाबा बेलखरनाथ धाम, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शिवगढ़ के अलावा गौरा का प्रभार मिला है। प्रवीन कुमार श्रीवास्तव को कालाकांकर और उप कृषि निदेशक प्रसाद विनोद कुमार यादव को सांगीपुर का बीडीओ बनाया है।