फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सोते समय युवक पर साथी ने चाकू से किया हमला, हालत नाजुक, दोनों के बीच हुई थी कहासुनी

Sun, 17 Nov 2024 06:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

दिलीपपुर के शिवसत निवासी बालगोविंद के बेटे शिवम की 13 नवंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए पंद्रह दिन पहले उसका 43 वर्षीय छोटा भाई रोशनलाल जालंधर से घर आया था। उसने गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के मौंनहा बारी टोला के रहने वाले दोस्त श्यामसुंदर सिंह को बुलाया था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शिवसत में सोते समय युवक पर गोरखपुर से आए दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। उसके गले पर हमला करने के बाद वह चाकू छिपाने लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

दिलीपपुर के शिवसत निवासी बालगोविंद के बेटे शिवम की 13 नवंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए पंद्रह दिन पहले उसका 43 वर्षीय छोटा भाई रोशनलाल जालंधर से घर आया था। उसने गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के मौंनहा बारी टोला के रहने वाले दोस्त श्यामसुंदर सिंह को बुलाया था।

वह भी 12 नवंबर को शिवसत आ गया। तब से वह रोशन के घर पर रुका था। शनिवार की रात रोशन का उसके दोस्त श्यामसुंदर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों एक ही कमरे में सोने चले गए। रविवार भोर श्यामसुंदर ने करीब सो रहे रोशनलाल के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद श्यामसुंदर फिर जाकर सो गया। राेशन के चीखने पर परिजन दौड़े। गले से खून बहता देख उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस बीच श्यामसुंदर घटना से अनभिज्ञता जताता रहा। कुछ देर बाद वह शौच के लिए बाहर निकला। इसी बीच घटना में प्रयुक्त चाकू सरपत के झुरमुट में छिपाने के दौरान लोगों ने उसे देख लिया।

इसके बाद उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक के भाई बालगोविंद की तहरीर पर पुलिस ने श्यामसुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें