फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

Fri, 04 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
उदयपुर के किशुनगढ़ में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
भंडारे से घर लौट रहे साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह भंडारे से घर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

उदयपुर के किशुनगढ़ मठिया निवासी संतोष कुमार कोरी(40) बुधवार की रात गांव के समीप भंडारे में गया था। रात में साइकिल से घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष को सांगीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की चूचना पाकर उदयपुर पुलिस सीएचसी पहुंची। शव को औपचारिकताओं के लिए कब्जे में लिया। घटनास्थल का भी मुआयना किया। संतोष की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसके पांच बेटियां और एक बेटा है। मां के साथ बच्चे भी पिता की मौत पर रोते रहे। उदयपुर एसओ निकेत भारद्वाज ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोग घायल
उदयपुर। क्षेत्र के आमीशंकरपुर निवासी धर्मेंद्र जायसवाल और रामनाथ कोरी बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। गांव के उसकी बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक लेकर भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सीएचसी ले जाए गए धर्मेंद्र की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि घायल रामनाथ का सीएचसी में ही उपचार चल रहा है। संवाद

उदयपुर के किशुनगढ़ में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें