थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार आमी शंकरपुर निवासी 20 वर्षीय संदीप सिंह को आठ मई को कुछ लोगों ने मारपीट कर चलती बाइक से फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि उसे घर से गांव के ही प्रदीप विश्वकर्मा, पुतुल सरोज साथ ले गए थे। सांगीपुर के खिड़किहा राजमतीपुर में वह गंभीर हालत में मिला। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से एसआरएन प्रयागराज ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया। जहां मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई।