फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा बाजार के समीप बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के चमरुपुर शुक्लान निवासी अरविंद सरोज (27) पड़ोसी राजेश के साथ रविवार की शाम करीब सात बजे जेठवारा बाजार गए थे। घर लौटते समय जेठवारा बाजार के समीप पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे हसनापुर निवासी कर्मवीर पटेल (25) के बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश और कर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें