पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
अंतू थाना क्षेत्र के मंगापुर गांव निवासी बृजेश पाल (40) शुक्रवार को घर बनाने के लिए नींव की खुदाई कर रहा था। गर्मी लगने पर बगल में चालू पंखे को अपनी ओर खींचने का प्रयास करने लगा। पंखा छूते ही उसे करंट का झटका लगा। करंट चालू होने के कारण पंखा उसके सीने से चिपक गया। बिजली आपूर्ति बंद करने से पहले ही युवक ने दम तोड़़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बृजेश पाल को दो बेटे और एक बेटी है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। संवाद