फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तालाब में नहाते समय बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम निवासी करन बिंद का आठ वर्षीय बेटा सुमित कुमार बिंद नाग पंचमी के दिन मंगलवार की सुबह दस बजे दोस्तों के साथ गुड़िया पीटने तालाब की ओर गया था। खेलते हुए वह तालाब में नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौटे। वह कक्षा चार का छात्र था। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें