फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन की समस्या से जूझे छात्र

Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति का फार्म आनलाइन जमा करने वाले विद्यार्थियों को गुरुवार को सर्वर डाउन होने के चलते परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शुक्रवार को आनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन है। मगर एक दिन पहले अर्थात गुरुवार को ही नेटवर्क जाम होने के कारण वेबसाइट जवाब दे गई। इससे आनलाइन आवेदन करने के लिए साइबर कैफे पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को निराश होकर लौटना पड़ा। विद्यार्थियों की मानें तो सुबह वेबसाइट खुल रही थी और कुछ छात्र-छात्राओं ने आवेदन भी किया। मगर जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, वैसे-वैसे मुश्किलें भी बढ़ती गईं। दस बजे के बाद से वेबसाइट पूरी तरह जाम हो गई। अधिकारियों की मानें तो आनलाइन आवेदन की तिथि अब आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। अगर उन्होंने आवेदन नहीं किया है तो उनकी गलती है। शासन की ओर से तिथि बढ़ाने का कोई संकेत नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें