फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए युवक की मौत

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में चमरौधा नदी में नहाने गए अनुज पांडेय की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। रविवार दोपहर अनुज पांडेय (18) पुत्र रामेंद्र पांडेय गांव के पास चमरौधा नदी में साथियों के साथ नहाने गया था। इस दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबते देख साथियों ने बचाने की कोशिश करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। नदी के किनारे मौजूद चरवाहों ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। मगर देर हो चुकी थी। नदी में डूब चुके अनुज को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे उसे लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। मगर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने बिलखने लगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव मर्चरी में बंद कर पुलिस को सूचना भेज दी। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक दो भाइयों से छोटा था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें