फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर हलीम का भाई हातिम लूट-हत्या में गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। इलाहाबाद पुलिस द्वारा लूट के मामले में पकड़े गए शहर के मीराभवन निवासी शातिर अफराधी हलीम के भाई हातिम को भी हत्या और लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हातिम पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अपना नाम सलमान बता रहा था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब बताया कि उसका ही नाम हातिम, हकीम और लुक्का है। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस को मीराभवन निवासी हलीम उर्फ लुक्का पुत्र सलीम की हत्या के मामले में मार्च 2014 से तलाश थी। वह नगर कोतवाली के सिटी कस्बा निवासी पुलिस कांस्टेबल इकरार के पुत्र इरफान उर्फ शहरुख की हत्या में नामजद था। हातिम की गिरफ्तारी की भनक कोहंडौर पुलिस को भी लगी। पूछताछ में पता चला कि 5 मई 2014 की रात उसने अपने साथियों के साथ मकूनपुर स्थित पेट्रोलपंप पर लूट की घटना अंजाम दी थी। वह कैश तो नहीं ले जा सका था। पंप कर्मियों को मारपीट कर एक मोबाइल ले लिया था। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि हातिम पहले अपना नाम गलत बता रहा था। पूछताछ के बाद सही नाम बताया। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें