फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे की देरी से पहुंची सरयू एक्सप्रेस

Wed, 28 May 2014 05:31 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे तमाम यात्री अपनी यात्रा बीच में ही कैंसिल कर दे रहे हैं। खासतौर से इलाहाबाद रूट पर यदि ट्रेनें कई घंटे लेट हो जाती हैं तो यात्रियों के लिए समस्या हो जाती है। रविवार को सुबह सात बजे आने वाली सरयू एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे सुबह इस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराशा हाथ लगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़ से इलाहाबाद जाने के लिए सबसे मुफीद है। कर्मचारियों को समय पर आफिस पहुंचाती है तो व्यापारी भी इसके माध्यम से दुकानें खुलने तक पहुंच जाते हैं। इसके अलावा तमाम छात्र भी इस ट्रेन का प्रयोग करते हैं। देर से जाने के कारण यह ट्रेन देर से लौटेगी भी। इसके अलावा जनता एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। पीआरएल भी तीन घंटे लेट रही। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा पद्मावत भी एक घंटे लेट स्टेशन से छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें