प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रामपुरखास विधानसभा के उपचुनाव में आराधना मिश्र ‘मोना’ को मिली ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि जिन मतदाताओं ने प्रमोद तिवारी को नकार दिया था, उन लोगों ने बेटी मोना को अपनाया। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रमोद तिवारी को लगभग 31,534 मतों से जीत मिली थी, जबकि मोना को इस वर्ष दूना से अधिक यानी 67,679 मतों से जीत मिली है।