फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों से जागरूक करेंगी मालिनी अवस्थी

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की सफलता के लिए एक मई गुरुवार को शहर में भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, शिक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग स्वीप कार्यक्रम संचालित कर रहा है। सात मई को अधिक से अधिक मतदान के लिए आयोग के उत्तर प्रदेश मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम एक मई को निर्धारित किया गया है। वह गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शहर के हादीहाल में अपने लोक गायन से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें