फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रगुप्त मौर्य ने रखी थी सुदृढ़ साम्राज्य की नींव

Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मौर्य सभा के तत्वावधान में भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का जयंती समारोह सम्राट अशोक महान पुस्तकालय में हुआ। इसमें उनके सुशासन पर प्रकाश डाला गया। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण, बुद्ध वंदना, त्रिशरण तथा पंचशील से इसकी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि राम लखन मौर्य ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने छोटे-छोटे गणराज्यों को जीतकर अखिल भारतीय गणराज्य की स्थापना की थी। उन्होंने एक सुदृढ़ साम्राज्य की नींव रखी। मौर्य काल में भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था। अध्यक्षता डॉ. शिवमूर्तिलाल मौर्य और संचालन डॉ.सूर्यबली मौर्य ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. दयाराम मौर्य रत्न रहे। आलोक कुशवाहा ने स्वागत व राघवराम ने आभार जताया। कार्यक्रम में सात मई को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान रमापति मौर्य, हीरालाल मौर्य, हरिश्याम मौर्य, हरिनाथ मौर्य, रामनाथ मौर्य, राकेश कनौजिया, ओम प्रकाश सरोज, राजेश कुमार कुशवाहा, अंकित कुमार मौर्य, राम अचल मौर्य, अभिनव मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें