फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने बदले तेवर, अफसर-कर्मचारी बाहर

Fri, 24 Jan 2014 05:43 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदत्त मिश्र की हत्या की सीबीआई जांच की मांग कर रहे अधिवक्ताओं ने गुरुवार को आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। कलेक्ट्रेट और दीवानी अदालतों के सभी गेट पर ताला लगा दफ्तरों को भी बंद करा दिया। दोपहर बाद गेट खुले तो वादकारी भीतर घुस सके। घटना के बाद से ही चल रहा वकीलों का धरना जारी रहा। सुबह जूबाए कार्यालय में एक बैठक कर आंदोलन को और गति देने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने इस बात का जोरदार खंडन किया कि कचहरी में उनके कई गुट हो गए हैं। लोगों ने एक स्वर से हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया और तहसीलों के वकीलों से आंदोलन चलाने की मांग की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालय का भ्रमण कर सभी गेट बंद करा दिया। कार्यालयों में भी ताला लगवा दिया। कोई अधिकारी कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सका। न्यायिक अधिकारी तो अदालतों में पहुंचे लेकिन उनके भी वाहन दोपहर तक बाहर ही रहे। वकीलों ने दोपहर 12 बजे तक ही गेट बंद करने का ऐलान किया था। 12 बजते ही अधिकारियाें ने घूम-घूमकर सभी गेट खोलवा दिया। इसके बाद ही वादकारी भी भीतर घुस सके और अदालतों में जाकर तारीखें ली। उधर कचहरी में दिन भर धरना जारी रहा। यहां वक्ताआें ने पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए एसपी को सही दिशा में काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें