फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब युवाओं को मिलेगी निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अनुसूचित जाति के शिक्षित गरीब युवक और युवतियों को समाज कल्याण विभाग नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा देगा। विभाग ने व्यापक कार्य योजना तैयार करते हुए 31 मई तक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए समाज कल्याण विभाग ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवक और युवतियों को कंप्यूटर की नि:शुल्क शिक्षा देने का फैसला किया है। ग्रामीण इलाकों में 19,884 और शहरी क्षेत्र के 25,546 रुपये से कम आमदनी के परिवार के बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण जितेंद्र सिंह ने बताया कि जो लोग कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वह 31 मई तक कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें