लालगंज। शनिवार को क्षेत्र के कसिया सांई धाम में भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के साथ ही क्षेत्रीय विधायक प्रमोद तिवारी भी धाम में पहुंचकर माथा टेका। साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक संजय पटेल ने क्षेत्रीय विधायक प्रमोद तिवारी, जगदीश बहादुर सिंह, ददन सिंह व सांगीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह ममता को शाल भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने मंदिर की सुंदरता को देखकर तारीफ की। इससे पूर्व सांईबाबा की पालकी रानीगंज कैथौला बाजार से होते हुए डीजे की धुन पर भक्तों के जनसैलाब के साथ कसिया सांई भक्त धाम पहुंची। वहां भंडारे में क्षेत्र के ही नही बल्कि गैर जनपद के लोगों का भी जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान हजारों सांई भक्तों ने दर्शन के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। राजू केसरवानी, मुकेश सोनी, दीपेंद्र सिंह, कक्के सिंह, आशुतोष, केशव, विजय, बब्लू, विकास आदि ने भंडारे की व्यवस्था की देखरेख की।