फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचा डेंगू का मरीज, हड़कंप

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में डेंगू बुखार का कहर जारी है। इस बीमारी से पीड़ित एक महिला अस्पताल पहुंची तो हड़कंप मच गया। डाक्टरों ने दशा गंभीर बताते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी नीलम 43 पत्नी रामसमुझ तीन दिन पहले बुखार की गिरफ्त में आई। झोलाछाप डाक्टर से दवा लेती रही लेकिन तबियत में सुधार ने होते देख परिजन उसे लेकर जौनपुर जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। डाक्टर ने उसे ड़ेंगू से पीड़ित होना बताकर इलाज करने से मना कर दिया। परेशान घरवाले उसे शनिवार को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डा. पीएस मिश्र ने उसकी जांच पड़ताल की रिपोर्ट देखने के बाद डेंगू बुखार होने की संभावना जताई और उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। डेंगू का मरीज सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें