दिल्ली में आयोजित बैठक में महाप्रबंधक उत्तर रेलवे से सांसद हरविंश सिंह ने प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के स्वीकृत विकास कार्य, सूर्यगढ़ क्रांसिग का निर्माण पूरा किए जाने व पद्मावत एक्सप्रेस के अंतू में स्टापेज की मांग की। उन्होंने बताया कि पदमावत एक्सप्रेस के कोच पुराने हो चुके हैं। कभी हादसा हो सकता है। साकेत व उद्योग नगरी एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन किया जाए। वाशिंग लाइन निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा हो। पद्मावत की लेटलतीफी की शिकायत भी सांसद ने महाप्रबंधक से की। अमेठी से प्रतापगढ़ तक दोहरीकरण जंघई तक करने की मांग की। सांसद हरिवंश सिंह के तमाम विकास कार्यों को देखते हुए महाप्रबंधक विशेश्वर चौबे ने उन्हें सम्मानित किया। उनके साथ प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह राजू भी रहे।