फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएलएड की परीक्षा में 628 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Sat, 10 Aug 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
केपी कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएल प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में हुई। पहली पाली में परीक्षार्थियों ने सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान और दूसरी पाली में सुबह 11.30 से 12.30 तक परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। तीसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे तक परीक्षार्थियों ने सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा की दी। पहली पाली में पंजीकृत 5,496 में 5,291 ने परीक्षा दी। 205 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 5,770 में 5,537 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 213 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी क्रम में तीसरी पाली की परीक्षा में 5,350 में 5,140 ने परीक्षा दी। 210 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। तीन पालियों की परीक्षा में कुल 628 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य अशोक कुमार ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी की।
विज्ञापन



0 प्रश्नपत्र काफी सरल था। समय से पहले ही विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र को हल कर लिया। पिछले बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र काफी सरल रहा।
कुलदीप पांडेय
0 गणित का प्रश्नपत्र कुछ कठिन रहा। लंबाई-चौड़ाई और भुजा के प्रश्न कठिन लगे। हालांकि प्रश्नपत्र के सभी प्रश्नों को हल किया है।
प्रवीण सिंह
0 गणित की अपेक्षा विज्ञान के प्रश्नपत्र काफी सरल थे। गणित के प्रश्नपत्र को हल करने में काफी समय लगा। रेखाचित्र से जुड़े प्रश्न कठिन लगे।
मनीष शुक्ला
0 गणित का प्रश्नपत्र काफी कठिन था। अति लघु और लघु उत्तरीय के प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। बहुविकल्पीय प्रश्न काफी सरल थे।
गरिमा यादव

केपी कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

केपी कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

केपी कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें