फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 4.64 करोड़ से 111 स्कूलों और नौ आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 10 नगर पंचायतों के 111 स्कूलों और नौ आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत बदलने के लिए 4.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे और नए फर्नीचर भी आएंगे। इसके साथ ही नौ आंगनबाड़ी केंद्रों को भी संवारा जाएगा। प्रदेश सरकार की आकांक्षी नगर योजना के तहत यह कार्य होंगे। स्कूलों के कायाकल्प और आंगनबाड़ी के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत गड़वारा के 13 स्कूल, डेरवा के 10 स्कूल व एक आंगनबाड़ी केंद्र, कटरागुलाब सिंह में 14, हीरागंज में नौ स्कूल, मानधाता में 13 स्कूल संग दो आंगनबाड़ी केंद्र, पृथ्वीगंज में आठ स्कूल व दो आंगनबाड़ी केंद्र, लालगंज में छह स्कूल, ढकवा में 11 स्कूल व एक आंगनबाड़ी केंद्र, रामगंज में 10 स्कूल व एक आंगनबाड़ी और सुवंसा में 17 स्कूलों में 2.78 करोड़ से स्मार्ट क्लास, 79.86 लाख से फर्नीचर और नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में 1.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
एक स्मार्ट क्लास के लिए ढाई लाख, एक स्कूल के फर्नीचर पर करीब 71 हजार और एक आंगनबाड़ी केंद्र पर 11.84 लाख रुपये खर्च होंगे। अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही स्कूलों का कायाकल्प कराने व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें