फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पांच केंद्रों पर जांची गईं यूपी बोर्ड की 40692 उत्तरपुस्तिकाएं

Mon, 18 Mar 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच केंद्रों पर जांची गईं यूपी बोर्ड की 40692 उत्तरपुस्तिकाएं
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिले के पांच केंद्रों पर रविवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की 40692 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। परीक्षकों ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। राजकीय इंटर कॉलेज में 10270, केपी हिंदू इंटर कॉलेज 10784, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 4609, तिलक इंटर कॉलेज 7521, पीबी इंटर कॉलेज में 7508 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्रों पर देर से पहुंचने वाले परीक्षकों को उप नियंत्रकों ने समय प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही। दोबारा देर से आने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज और केपी कॉलेज में इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रभारी डीआईओएस कुलश्रेष्ठ तिवारी ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की ऑनलाइन माॅनिटरिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें