फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : खाताधारकों के खाते से 35 लाख गायब, बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Jun 2023 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी जितेंद्र सिंह का अंतू नगर पंचायत स्थित बैक आफ बड़ौदा में खाता है। उनका आरोप है कि उनके खाते  से बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके चेक से 1269600 रुपए अरुण कुमार, पंकज, मिथिलेश, रमेश पता अज्ञात के नाम से खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक आफ बड़ौदा अंतू की शाखा के चार खाताधारकों के खाते से फर्जी चेक से करीब 35 लाख रुपए दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। खाताधारकों के मोबाइल पर जब रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह सन्न रह गए। पीड़ित खाता धारकों की तहरीर पर अंतू पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित आधा दर्जन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी जितेंद्र सिंह का अंतू नगर पंचायत स्थित बैक आफ बड़ौदा में खाता है। उनका आरोप है कि उनके खाते  से बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके चेक से 1269600 रुपए अरुण कुमार, पंकज, मिथिलेश, रमेश पता अज्ञात के नाम से खाते में ट्रांसफर कर दिए। उनकी बेटी रुचि सिंह पुत्री जितेंद्र सिंह के खाते से चेक द्वारा तीन किस्तों में 591100 रुपए अरुण कुमार,राजेश कुमार के नाम ट्रांसफर किए गए।

पूनम सिंह पत्नी संजय सिंह के खाते से चेक द्वारा छह किस्तों में महिला के खाते से 775300 रुपए आर्यन शर्मा के नाम से निकाले गए। अंतू इलाके  के मझगंवा गांव निवासी अलगू राम का बैक शाखा में खाते से चेक द्वारा चार किस्तों में मार्च महीने में 771500 रुपए अरुण कुमार के नाम से निकाले गए। मोबाइल में मैसेज आने पर खाताधारको को खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिली। जिस पर पीड़ितों ने बैंक मैनेजर से शिकायत की तो वह उल्टा धमकी देने लगा।
विज्ञापन


पीड़ितों ने मामले में अंतू पुलिस को तहरीर दी। जिस पर अंतू पुलिस ने रविवार को बैक मैनेजर, बैंक कर्मचारियों और अरुण कुमार ,पंकज, मिथिलेश, रमेश, आर्यन, राजेश के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें