फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हरिप्रताप, संतोष, विजय, सादिक , महिमा, वरुण सिंह सहित 35 दावेदारों ने ठोकी ताल

Tue, 18 Apr 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विकास भवन के सामने बैरियर लगाकर बंद किया गया आम रास्ता। संवाद
विज्ञापन
नपा के 25 वार्डों के लिए 184 और 18 टाउन एरिया अध्यक्ष के लिए 358 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन


प्रतापगढ़। नगर निकाय नामांकन के अंतिम दिन नगर पालिका परिषद में नामांकन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा से हरिप्रताप सिंह, सपा से संतोष यादव, आप से संतोष कुमार गुप्ता, बसपा से सादिक अली, कांग्रेस से ज्योति कुमार तिवारी ने नामांकन किया। अपनी पार्टी से बगावत करके नामांकन करने वालों में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह, सपा से महिमा गुप्ता के अलावा विजय सिंह, विनय सिंह, अब्दुल रहमान सहित 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। जिले के 18 टाउन एरिया में अध्यक्ष पद के लिए 358 और सभासद के लिए 1594 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सोमवार को नामांकन करने वालों में भाजपा और सपा में टिकट नहीं पाने वाले दावेदारों के मैदान में उतरने से नामांकन करने वालों की संख्या बढ़ गई। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जबकि 25 वार्डों के लिए 184 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन स्थल पर भीड़ अधिक बढ़ने से टोकन सिस्टम लागू करना पड़ा। इससे नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। जिले की 18 टाउन एरिया में अध्यक्ष पद के लिए 358 लोगों ने पर्चा भरा है। जबकि 279 सभासद पद के लिए 1594 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 28 और सभासद के लिए 110 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जबकि टाउन एरिया अध्यक्ष के लिए सोमवार को 268 प्रत्याशियों और सभासद के लिए 806 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, इसलिए सभी प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं का मौजूद रहना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

डीएम, एसपी ने नामांकन स्थलों का लिया जायजा
सोमवार को नामांकन स्थलों पर भीड़ अधिक होने की जानकारी पर डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल सदर विकास खंड और अफीम कोठी का निरीक्षण किया। एसपी फोन कर सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते रहे। अफीम कोठी के सामने वाहनों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें