फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 33 शिक्षक, 34 शिक्षामित्र, तीन अनुदेशक

Thu, 14 Dec 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 33 शिक्षक, 34 शिक्षामित्र, तीन अनुदेशक
विज्ञापन

- 20 नवंबर से आठ दिसंबर तक हुए निरीक्षण में गायब रहने पर रोका वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बगैर अवकाश लिए ही अनुपस्थित रहते हैं। टास्क फोर्स की जांच में खुलासा होने पर बीएसए ने 33 शिक्षक, 34 शिक्षामित्र, तीन अनुदेशक और दो अनुचरों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है।
विज्ञापन



सीडीओ ने जिले में गठित टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया है। 20 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच स्कूलों में हुए निरीक्षण में 33 शिक्षक, 34 शिक्षामित्र, तीन अनुदेशक और दो अनुचर स्कूलों से बगैर अवकाश लिए ही अनुपस्थित मिले। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इन शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों के मानदेय और वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इनसे एक सप्ताह के अंदर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें