फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले बाघराय सीएचसी के डॉक्टर समेत 32 कर्मचारी

Thu, 01 Aug 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघराय सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों की पोल बुधवार को सीएमओ ने खोल दी। पौने दस बजे सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ तो अधीक्षक समेत 32 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. एएन प्रसाद बुधवार सुबह पौने दस बजे औचक निरीक्षण करने बाघराय सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी के डॉ. सुशील मिश्र ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे थे, बाकी सीएचसी अधीक्षक समेत 15 नियमित कर्मचारी तो 17 संविदा कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इससे सीएमओ का पारा आसमान छूने लगा। उन्होंने फोन कर सीएचसी अधीक्षक को खरी खोटी सुनाई।
्रसीएमओ ने बताया कि सीएचसी की सीबीसी जांच मशीन खराब है। तत्काल ठीक कराने का सीएमओ ने निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले डॉक्टर और कर्मचारियों को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सही जवाब न देने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ गजराही सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां सभी कर्मचारी और डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद मिले। गंदगी देखकर सीएमओ ने अधीक्षक की क्लास लगाई। तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें