फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त ने एडीएम और तहसीलदार को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आयुक्त ने एडीएम और तहसीलदार को लगाई फटकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। खाद्य आयुक्त आलोक सिंह ने मंगलवार को एफसीआई गोदाम पर धान खरीद, वितरण आदि का निरीक्षण किया। उनके आगमन को लेकर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने दफ्तरों में तैनात रहे। विपणन केंद्र पर किसानों की धान की खरीदारी कम होने पर नाराजगी जताई। उसके बाद तहसील परिसर में पहुंचकर अभिलेखागार में पवारपुर गांव के बस्ते को देखा तो 1459 फसली के बाद का खसरा नहीं था। एआरके दफ्तर के निरीक्षण में आवासीय पट्टा, कृषि पट्टा सहित अभिलेखों का रखरखाव ठीक न होने पर बिफर पड़े। कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेखों का रखरखाव ठीक हो जाना चाहिए। तहसील परिसर में सार्वजनिक शौचालय संचालित न होने को लेकर तहसीलदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें